27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
प्रतापगढ़ में सैनिकों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से गरमाया माहौल
Play video

प्रतापगढ़ में सैनिकों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से गरमाया माहौल

https://www.patrika.com/jaipur प्रतापगढ़ में सैनिकों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से गरमाया माहौल

Google source verification

प्रतापगढ़ जिले के हथुनिया थाना क्षेत्र के कुणी गांव में आज सुबह राउमावि में प्राचार्य द्वारा सैनिकों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से माहौल गर्मा गया। ग्रामीणों ने प्रतापगढ़-मंदसौर रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थिति को देखते हुए प्राचार्य मोहम्मद इकराम अजमेरी को हटा दिया है। इसके बाद दोपहर को ही जाम खुल सका। इस दौरान अंतरराज्यीय मार्ग प्रतापगढ़-मंदसौर मार्ग पर करीब दस बजे से दोपहर दो बजे तक मार्ग बंद रहा। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने समझाइश कर मामला शांत कराया। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने प्राचार्य का पुतला फूंका और सख्त कार्रवाई करने की मांग की।