राजस्थान बीजेपी में15 से ज्यादा जिलाध्यक्षों को बदले जाने की चर्चा है, उनकी जगह पर बेहतर परफॉर्मेंस दे रहे नेताओं को प्रमोट करके जिलाध्यक्ष बनाया जाएगा। जिलाध्यक्ष की दौड़ में शामिल नेताओं के नामों पर पर भी पार्टी थिंक टैंक गंभीरता से विचार कर रहा है। इसके साथ ही प्रदेश पदाधिकारियों मे भी बदलाव देखने को मिल सकता है। जिलाध्यक्षों के साथ साथ मंडल स्तर पर भी फेरबदल के संकेत दिए गए हैं। सूत्रों की माने तो माने तो प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने भी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर को निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाने और उनकी जगह पर सक्रिय और बेहतर परफॉर्मेंस देने वाले कार्यकर्ताओं को प्रमोट करने के निर्देश दिए हैं।