Rajasthan Weather Update : राजस्थान (Rajasthan Weather)में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 23 जनवरी से प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश(Mawath) का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD)ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है और कहा है कि आने वाले कुछ दिन प्रदेश के लिए मौसम के लिहाज से काफी अहम रहने वाले हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जहां कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि(Hail Storm) हो सकती है, वहीं ठंड भी एक बार फिर तेज होती नजर आएगी।