8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
Rajasthan Election: फिर साथ दिखे सीएम गहलोत और सचिन पायलट, एक साथ देखकर क्या बोले राहुल गांधी
Play video

Rajasthan Election: फिर साथ दिखे सीएम गहलोत और सचिन पायलट, एक साथ देखकर क्या बोले राहुल गांधी

Rajasthan Election: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिलों में दौरे पर रहेंगे। इसके लिए वे गुरुवार सुबह जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां राहुल गांधी ने कांग्रेस के एकजुट होने का संदेश देने की कोशिश की।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 16 Nov 2023, 11:58 AM IST

rajasthan election कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिलों में दौरे पर रहेंगे। इसके लिए वे गुरुवार सुबह जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां राहुल गांधी ने कांग्रेस के एकजुट होने का संदेश देने की कोशिश की। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने राहुल गांधी का गर्मजोशी से स्वागत किया।


मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी से कहा कि हम एक साथ हैं और एक साथ रहेंगे। कांग्रेस पार्टी यहां चुनाव जीतेगी। दरअसल राहुल गांधी के साथ सचिन पायलट और गहलोत दोनों थे। राहुल गांधी ने बिना नाम लिए कहा कि एक साथ नजर नहीं आ रहे हैं, एक साथ हैं और रहेंगे। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है।


राजस्थान के रण में राहुल गांधी की आज तीन सभाएं हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को नोहर और सादुलशहर में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी उनके साथ रहेंगे। राहुल गांधी तारानगर में जनसभा को सम्बोधित करने के बाद दोपहर एक बजे नोहर पहुंचेंगे।

वहां कांग्रेस प्रत्याशी अमित चाचाण के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने के बाद वे दोपहर तीन बजे सादुलशहर पहुंचेंगे। यहां धानमंडी में कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश चंद्र जांगिड़ के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करने के बाद उनका जयपुर जाने का कार्यक्रम है।


यह भी पढ़ें : राजस्थान में कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के बाद चर्चा, बदल जाएगा बहुमत का आंकड़ा!