28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
Rajasthan legislative assembly :  C P Joshi और Rajendra Rathore में नोकझोंक
Play video

Rajasthan legislative assembly : C P Joshi और Rajendra Rathore में नोकझोंक

राजस्थान विधानसभा (Rajasthan legislative assembly) में विपक्ष को रास नहीं आ रही स्पीकर की सख्ती
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Ajeet Singh Parmar

•

Updated: 18 Jul 2019, 5:32 PM IST

पूरक प्रश्नों को लेकर राजस्थान विधानसभा में स्पीकर से विपक्ष का गतिरोध आज भी जारी रहा। विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी और उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के बीच एक बार फिर तीखी नोकझोंक देखने को मिली। जिसके बाद स्पीकर सीपी जोशी अपने आसन से खड़े हो गए। आपको बता दें कि सदन की कार्यवाही के दौरान स्पीकर का पद बहुत ही सम्मान जनक होता है। इसके अलावा स्पीकर जिस कुर्सी पर बैठते हैं उसे आसन बोला जाता है…विधानसभा की कार्यवाही के दौरान जब हंगामा होता है…तो स्पीकर अपनी कुर्सी से खड़े होकर सभी सदस्यों को शांत कराते हैं…जिससे सदन की कार्यवाही बिना किसी व्यवधान के चल सके। ऐसी स्थिति में जब स्पीकर अपने आसन से खड़े हो जाते हैं… तो उसे सदन की भाषा में कहा जाता है ‘आसन पैरों पर खड़ा है’ जिसके बाद उस पद के सम्मान में सदन के सभी सदस्यों को बैठना होता है। सदन के भीतर कार्यवाही के दौरान सदन का अध्यक्ष सर्वोपरि होता है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़