12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

बारिश ने तोड़ा 107 साल का रिकॉर्ड, Monsoon की विदाई को लेकर क्या बोला मौसम विभाग

Rajasthan Monsoon 2024 : मानसून इस बार राजस्थान पर ना सिर्फ मेहरबान रहा बल्कि मानसून की विदाई भी लेट चल रही है। आम तौर पर 17 सितंबर से मानसून की विदाई शुरू होती है लेकिन इस बार इसमें काफी देरी देखी जा सकती है।

Google source verification

मानसून इस बार राजस्थान पर ना सिर्फ मेहरबान रहा बल्कि मानसून की विदाई भी लेट चल रही है। आम तौर पर 17 सितंबर से मानसून की विदाई शुरू होती है लेकिन इस बार इसमें काफी देरी देखी जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के एक हिस्से से अगले एक-दो दिन में मानसून की विदाई शुरू हो सकती है लेकिन पूरी तरह विदाई में अभी सप्ताह से लेकर दस दिन से भी ज्यादा दिन का वक्त लग सकता है।

विभाग के अनुसार अभी एक और नया सिस्टम बन रहा है जिसके असर से राजस्थान के कुछ हिस्सों में फिर बारिश शुरू हो सकती है। पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 27 सितंबर से लेकर 29-30 सितंबर तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सितंबर के आखिरी और अक्टूबर के शुरुआती दिनों में प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। अभी कुछ दिन आकाश साफ रहने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी वहीं रात के तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार बारिश ने यहां 107 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले 1918 में 800 एमएम से भी ज्यादा बारिश प्रदेश में रिकॉर्ड की गई थी।