10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Road Accident फिर हादसों ने छीनीं कई जिंदगी, सरकार का चिंतन, विपक्ष उठा रहा सवाल

Rajasthan Road Accident फिर हादसों ने छीनीं कई जिंदगी, सरकार का चिंतन, विपक्ष उठा रहा सवाल

Google source verification

Rajasthan Road Accident राजस्थान में बुधवार को भी कई हादसे हुए। इन हादसों में कई लोगों की जान चली गई तो कई घायल हो गए। धौलपुर में डंपर की टक्कर से तीन जनों की मौत हो गई। धौलपुर में ही एक अन्य घटना में राष्ट्रीय राजमार्ग 11बी पर ट्रक की टक्कर से चार पहिया वाहन में सवार 26 लोग घायल हो गए। वहीं टोंक सवाई माधोपुर हाईवे के अलीगढ़ बाईपास पर बस और सीमेंट के ट्रोले में टक्कर हो गई जिसमें कई लोग घायल हो गए। वहीं झुंझुनूं में कार की टक्कर से युवती घायल हो गई। पाली के गुड़ा एंदला थाना इलाके में नेशनल हाईवे 162 पर एक कार और ट्रक के बीच भिड़ंत के बाद कार में आग लग गई और ड्राइवर ज़िंदा जल गया।

सरकार एक्शन मोड में, विपक्ष ने उठाए सरकार की कार्यशैली पर सवाल

इन हादसों के बाद सरकार एक्शन मोड में है वहीं विपक्ष लगातार सरकार की कार्यशैली पर सवालिया निशान उठा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीएमआर में राजस्थान की ट्रैफिक व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। बैठक में सीएम ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की नियमित बैठक नहीं लेने वाले जिला कलक्टर्स से जवाब लेने के निर्देश दिए हैं। वहीं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर में सवाई मानसिंह हॉस्पीटल पहुंचे और हरमाड़ा हादसे के पीड़ितों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
राजस्थान में आए दिन हो रहे सड़क हादसों के सवाल पर मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग की टिप्पणी भी चर्चाओं में रही।