5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन करेगा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड

प्रदेश में होने वाली अध्यापक सीधी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड करेगा। बोर्ड को इस परीक्षा की भर्ती एजेंसी बनाया गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा पवन कुमार गोयल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Apr 19, 2022

अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन करेगा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड
परीक्षा के आयोजन के लिए भर्ती एजेंसी किया नियुक्त
अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश
जयपुर।
प्रदेश में होने वाली अध्यापक सीधी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड करेगा। बोर्ड को इस परीक्षा की भर्ती एजेंसी बनाया गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा पवन कुमार गोयल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेशों में कहा गया है कि राजस्थान पंचायती राज नियम 1996 के नियम 2 के उपनियम 1 क तहत चयन बोर्ड को नोडल एजेंसी बनाया गया है। इस परीक्षा के लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग और पंचायती राज बीकानेर समय समय पर जरूरी सूचनाएं उपलब्ध करवाएगा।