11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
इसी माह होंगे राजस्थान छात्रसंघ चुनाव, उच्च शिक्षा मंत्री ने की घोषणा
Play video

इसी माह होंगे राजस्थान छात्रसंघ चुनाव, उच्च शिक्षा मंत्री ने की घोषणा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
Google source verification

जया गुप्ता / जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय में सोमवार को उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने छात्रसंघ चुनाव पर स्थिति स्पष्ट कर दी। उन्होंने कहा कि चुनाव इसी माह होंगे। चुनाव की तारीख भी जल्द ही घोषित कर दी जाएगी। इसी के साथ उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस स्थान पर सीएम की गौरव यात्रा होगी वहां चुनाव बाद में करवाए जा सकते हैं।मंत्री माहेश्वरी यहां छात्रा छात्रावास के भवन का लोकार्पण करने पहुंचीं थीं।

 

झेलना पड़ा एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का विरोध

छात्रावास के दौरान मंत्री को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं का भारी विरोध झेलना पड़ा। शिक्षा मंत्री के आने की सूचना पर एनएसयूआई के कार्यकर्ता मुख्य द्वार पर एकत्रित हो गए। कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने छात्रसंघ चुनावों की तिथि घोषित करने की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया।