– मौसम विभाग ने आज राजधानी जयपुर में बारिश का अलर्ट जारी किया
जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में मानसूनी बादल एक बार फिर सक्रिय हुए है। कल कई जिलों में बारिश का दौर चला। इसके बाद आज सवेरे भी राजधानी जयपुर में बादल छाए हुए है। बादल छाने से आज भी बारिश की उम्मीद बंधी है। वहीं आज प्रदेश के पूर्वी जिलों, हाड़ौती क्षेत्र व मेवाड़ क्षेत्र में भी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। आज दिन में कई जिलों में मूसलाधार से लेकर मध्यम बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने का अनुमान है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने का अनुमान है। अलवर जिले में न्यूनतम तापमान आज 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने का अनुमान है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने का अनुमान है। आज भरतपुर, धौलपुर, दौसा, अलवर और राजधानी जयपुर में दिन में बारिश का अनुमान है। वहीं अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने का अनुमान है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने का अनुमान है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने का अनुमान है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं रेगिस्तानी जिलों में भी आज मानसून सक्रिय नजर आ रहा है। आज बाड़मेर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने का अनुमान है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है। जोधपुर में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने का अनुमान है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने का अनुमान है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने का अनुमान है। रेगिस्तानी जिलों बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और बीकानेर में आज बारिश का दौर रहने की संभावना है। वहीं श्रीगंगानगर में बादल छाए रहेंगे। सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। सीकर जिले में आज दिन में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का दौर रहेगा। तापमान में गिरावट से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।