9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर

Rajasthan Weather : गुलाबी नगर में सुबह से ही ​रिमझिम बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा, ठंडक घुली

प्रदेश पर ​इन दिनों मानसूनी मेघ जमकर मेहरबान हो रहे हैं। एक-दो जिलों को छोड़कर कमोबेशन पूरे राजस्थान में इन दिनों बारिश का मौसम विभाग बना हुआ है। कई स्थानों पर अत्य​धिक बारिश के चलते जलभराव की समस्या पैदा हो रही है। आज सवेरे भी गुलाबी नगर जयपुर को रिमझिम फुहारों ने ​भिगोया। इससे मौसम में ठंडक घुल गई।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Jul 16, 2025

– मौसम विभाग ने आज भी राजधानी जयपुर में बारिश का अलर्ट जारी किया

जयपुर। प्रदेश पर ​इन दिनों मानसूनी मेघ जमकर मेहरबान हो रहे हैं। एक-दो जिलों को छोड़करकमोबेशन पूरे राजस्थान में इन दिनों बारिश का मौसम विभाग बना हुआ है। कई स्थानों पर अत्य​धिक बारिश के चलते जलभराव की समस्या पैदा हो रही है। आज सवेरे भी गुलाबी नगर जयपुर को रिमझिम फुहारों ने ​भिगोया। इससे मौसम में ठंडक घुल गई। वहीं प्रदेश के कई जिलों में आज भी सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। पूर्वी अंचल, मेवाड़ अंचल में मानसूनी मेघ जमकर बरस रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने का अनुमान है। धौलपुर में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने का अनुमान है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 ​डिग्री रहने का अनुमान है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने का अनुमान है। गुलाबी नगर में आज सवेरे से ही बारिश का दौर बना हुआ है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने का अनुमान है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने का अनुमान है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने का अनुमान है। उदयपुर में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने का अनुमान है। चित्तौड़गढ़ व उदयपुर में आज सुबह से ही बारिश का दौर बना हुआ है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने का अनुमान है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने का अनुमान है। जोधपुर में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने का अनुमान है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने का अनुमान है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने का अनुमान है। श्रीगंगानगर में आज मानूसनी बारिश हो रही है। सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अब मानसूनी पूरी तरह से सक्रिय है। कई जिलों में मध्यम से भारी व अतिभारी बारिश का दौर बना हुआ है।