15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : गुलाबी नगर जयपुर में बादलों की आवाजाही, हवा चलने से मौसम हुआ सुहाना

राजधानी जयपुर सहित पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। दो दिन पहले जहां कमोबेश पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर चल रहा था, वह एकाएक थम सा गया है। आज सवेरे भी राजधानी जयपुर में बादलों की आवाजाही रही।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Aug 05, 2025

– मौसम विभाग ने कहा, आज हल्की बूंदाबांदी संभव

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। दो दिन पहले जहां कमोबेश पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर चल रहा था, वह एकाएक थम सा गया है। आज सवेरे भी राजधानी जयपुर में बादलों की आवाजाही रही। ठंडी हवा चलने से मौसम सुहाना रहा। लोगों को गर्मी का अहसास कम हुआ। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज सवेरे प्रदेश के कई जिलों में बादलों की आवाजाही रही। इनके प्रभाव से आज सवेरे पूर्वी जिलों में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। आज भरतपुर, धौलपुर, अलवर और दौसा जिलों में झमाझम बारिश का दौर रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने का अनुमान है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतमतामपान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। आज भरतपुर, धौलपुर, अलवर और दौसा में बारिश की संभावना है। कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूतनम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। आज कोटा, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में बारिश का अलर्ट है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 ​डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 ​डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 36 ​डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूतनम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने की संभावना है। शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पूर्वी, हाड़ौती और मेवाड़ अंचल में झमाझम बारिश का दौर रहने का अलर्ट है। अन्य जिलों में बादलों की आवाजाही रहेगी।