26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
Rajasthan Weather : जयपुर में मौसम का मिजाज फिर हुआ ठंडा, तापमान में फिर गिरावट
Play video

Rajasthan Weather : जयपुर में मौसम का मिजाज फिर हुआ ठंडा, तापमान में फिर गिरावट

राजधानी जयपुर में आज सवेरे गलन फिर से बढ़ गई। इस कारण आज सवेरे लोग ठिठुरते नजर आए। हालांकि आज मौसम साफ रहा औेर सवेरे धूप ​खिलने से लोगों को राहत मिली, लेकिन सर्दी के तेवर बरकरार रहे। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज प्रदेश के कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
Google source verification

जयपुर

image

Mohan Murari

Jan 24, 2026

– मौसम विभाग ने कहा, और बढ़ेगा सर्दी का जोर

जयपुर। राजधानी जयपुर में आज सवेरे गलन फिर से बढ़ गई। इस कारण आज सवेरे लोग ठिठुरते नजर आए। हालांकि आज मौसम साफ रहा औेर सवेरे धूप ​खिलने से लोगों को राहत मिली, लेकिन सर्दी के तेवर बरकरार रहे। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज प्रदेश के कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आज प्रदेश के पूर्वी संभाग, ढूंढाड़ अंचल, शेखावाटी अंचल, रेगिस्तानी जिलों और सरहदी जिलों में सर्दी के तेवर फि से दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 17 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना है। हाड़ौती अंचल के कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं प​श्चिमी रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 20 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 20 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 16 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 3 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 14 डिग्री रहने की संभावना है। शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 3 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 16 डिग्री रहने की संभावना है। आज प्रदेश के अ​धिकांश जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे सर्दी के तेवर फिर से तीखे हो गए हैं। लोगों को तेज सर्दी का अहसास हो रहा है।