17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : जयपुर में मौसम का मिजाज ठंडा, दिन में तेज हवाएं चलने की संभावना

राजधानी जयपुर में बीते दिनों पड़ी तेज गर्मी के बाद अब राहत है। तापमान में गिरावट से मौसम का मिजाज हल्का ठंडा बना हुआ है। वहीं आज ​दिन में तेज हवाएं चल सकती हैं। आंधी-अंधड़ की भी संभावना रहेगी। आज दिन में पारा 32 डिग्री रहने की संभावना है।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Mar 17, 2026

– मौसम विभाग ने कहा, आगामी दिनों में हल्की बारिश की संभावना

जयपुर। राजधानी जयपुर में बीते दिनों पड़ी तेज गर्मी के बाद अब राहत है। तापमान में गिरावट से मौसम का मिजाज हल्का ठंडा बना हुआ है। वहीं आज ​दिन में तेज हवाएं चल सकती हैं। आंधी-अंधड़ की भी संभावना रहेगी। आज दिन में पारा 32 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज कई जिलों के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश के पूर्वी संभाग, ढूंढाड़ अंचल, शेखावाटी अंचल, मेवाड़ अंचल, रेगिस्तानी जिले और सरहदी जिलों में आज दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 32 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना है। करौली जिले में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 33 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 31 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 32 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 32 डिग्री रहने की संभावना है। हाड़ौती अंचल के कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्र रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 32 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 33 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 33 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 33 डिग्री रहने की संभावना है। नागौर जिले में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 32 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं प​श्चिमी रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 33 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 30 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है। शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 31 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के अ​धिकांश जिलों में तेज धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है। कुछ जिलों में बादल भी छाए रहेंगे।