
– आज सवेरे से गुलाबी नगर में बूंदाबांदी का दौर
– बारिश से तापमान में फिर गिरावट
जयपुर। राजधानी जयपुर में आज सवेरे पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहा। सवेरे से ही गुलाबी नगर जयपुर में हल्की बारिश का दौर जारी है। बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया। बीते दो दिन में तापमान चढ़ने से गर्म हुए मौसम से आज सवेरे की हल्की बूंदाबांदी से राहत मिली। वहीं प्रदेश के कई जिलों में आज सवेरे बारिश होने के समाचार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 17 फरवरी से एक कमजोर तंत्र बना हुआ है। इस तंत्र के कारण ही आज सवेरे गुलाबी नगर जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश का दौर जारी रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, बारिश की वजह से तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई। आज सवेरे राजधानी जयपुर में तापमान 17 डिग्री सेल्सियसरेकॉर्ड किया गया। तापमान गिरने से बीते दो दिन में तापमान चढ़ने से गर्म हुए मौसम से आमजन को राहत मिली।
प्रदेश में पश्चिमी हवाएं चलने के साथ अब सर्दी के तेवर ढीले हो चले हैं। दिन और रात में पारा औसत से ज्यादा दर्ज होने लगा है जिसके चलते अब सर्दी का दौर सिमटने लगा है। मौसम विभाग ने आज सवेरे दो संभागों में कहीं-कहीं बादलवाही रहने और हल्की बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया था। इसी वजह से आज सवेरे जयपुर में बादलवाही के चलते हल्की बूंदाबांदी का दौर सक्रिय रहा।
दो संभागों में 3 दिन बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज और कल जयपुर और बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। हवा में नमी कम रहने पर दिन और रात में पारा सामान्य से अधिक दर्ज हो रहा है जिसके असर से मौसम में गर्माहट बढ़ने पर सर्दी के तेवर अब नर्म होने लगे हैं।