26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
Rajasthan Weather : क्या मौसम आया है… ! कभी Heatwave तो कभी ओले-बारिश और कोहरा
Play video

Rajasthan Weather : क्या मौसम आया है… ! कभी Heatwave तो कभी ओले-बारिश और कोहरा

Rajasthan Weather : क्या मौसम आया है... ! कभी Heatwave तो कभी ओले-बारिश और कोहरा
Google source verification

Rajasthan Weather राजस्थान में इन दिनों मौसम का मिजाज समझ से बाहर है। करीब 10 दिन पहले ही मेक्सिमम टेंप्रेचर 40 डिग्री सेल्सियस को पार करने कर गया था वहीं अब अधिकतम तापमान 30 से नीचे जा पहुंचा है। न्यूनतम तापमान भी जहां 20 डिग्री सेल्सियस को क्रॉस कर गया था वहीं अब 15 के करीब है। 10 मार्च को राजस्थान में कहीं हीटवेव चल रही थीं उसी राजस्थान के एक हिस्से में 20 मार्च को घना कोहरा छा गया। दो दिन पहले अंधड़-बारिश और ओलावृष्टि होकर चुकी है। तापमान टिक ही नहीं पा रहा। लगातार उतार-चढ़ाव जारी हैं। IMD मौसम के बदलते इस मिजाज के पीछे एक के बाद एक सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ को बड़ा कारण मान रहा है। अब मौसम विभाग ने कुछ दिन प्रदेश में ज्यादातर जगह मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। स्थिति ये हो गई है कि लोग चर्चा करने लगे है कि प्रदेश में इस वक्त गर्मी हैं, सर्दी हैं या बरसात का मौसम है।