15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
कंप्यूटर बाबा के साथ दिग्विजय सिंह का रोड शो
Play video

कंप्यूटर बाबा के साथ दिग्विजय सिंह का रोड शो

कंप्यूटर बाबा के साथ दिग्विजय सिंह का रोड शो
Google source verification

भोपाल में बढ़ती सियासी सरगर्मी के बीच कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने कंप्यूटर बाबा के साथ शहर में रोड शो किया। राम मंदिर के मसले पर भाजपा से नाराज हो कर भोपाल के साधु-संत खुले रूप से कांग्रेस के समर्थन में उतर गये हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार दिग्विजय के पक्ष में 3000 से ज्यादा साधु-संतों ने वर्तमान में लोकसभा क्षेत्र में डेरा डाला हुआ है। दिग्विजय की इस रैली में पूरा माहौल भगवा रंग में रंगा नजर आया। रैली में शामिल लोगों ने भगवा झंडा लिया हुआ था और गले में भगवा पट्टे भी ओढ़े हुए थे। भोपाल लोकसभा सीट पर कांग्रेस के दिग्विजय सिंह के खिलाफ भाजपा ने अपनी ओर से जिस हिंदूत्व के प्रतीक के तौर पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को मैदान में उतारा है, उसी के केंद्र में स्थित राम मंदिर के मुद्दे पर साधु समाज, भाजपा के खिलाफ है। यही कारण है कि वे तरह-तरह से कांग्रेस को अपना समर्थन दे रहे हैं।
वहीं भाजपा ने चुनाव आयोग से कम्प्यूटर बाबा के रोड शो को लेकर शिकायत दर्ज की है।