10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर, जानें क्यों हुआ ऐसा?
Play video

रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर, जानें क्यों हुआ ऐसा?

https://www.patrika.com/rajasthan-news
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lalit Mohan Sharma

•

Updated: 30 Aug 2018, 1:50 PM IST

भारतीय करेंसी रुपए में अमरीकी करेंसी डॉलर के मुकाबले लगातार गिरावट का रुख बना हुआ है, डॉलर के मुकाबले रुपया आज फिर से नए रिकॉर्ड स्तर तक लुढ़क गया है। शुरुआती कारोबार में ही रुपया 23 पैसे की गिरावट के साथ घटकर 70.82 प्रति डॉलर के स्तर तक आ गया है जो इसका अबतक का सबसे निचला स्तर है।
आम तौर पर हर महीने के आखिरी हफ्ते में आयातकों की तरफ से आयातित सामान का भुगतान करने के लिए डॉलर की मांग बढ़ जाती है, आयातक रुपया बेचकर डॉलर की खरीद कर रहे हैं जिस वजह से रुपए पर दबाव आया है। करेंसी मार्केट के जानकारों के मुताबिक बाजार की नजर अब इस हफ्ते जारी होने वाले GDP आंकड़ों पर टिकी हुई है, अगर GDP आंकड़े अनुमान से बेहतर रहते हैं रुपए को सहारा मिल सकता है, जबकि उम्मीद से खराब आंकड़े आने पर रुपए पर दबाव और बढ़ सकता है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़