29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
पिंकसिटी में आए सारा और विकी, ‘तेरे वास्ते’ पर लगाए ठूमके
Play video

पिंकसिटी में आए सारा और विकी, ‘तेरे वास्ते’ पर लगाए ठूमके

बिड़ला आॅडिटोरियम में अभिनेता विकी कौशल और अभिनेत्री सारा अली खान ने शिरकत की। दोनों फिल्म कलाकार सोमवार को अपनी फिल्म जरा हटके जरा बचके के प्रमोशन के लिए जयपुर आए थे। दोनों स्टार्स को देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में सारा की सादगी ने फैंस का दिल छू लिया। दोनों स्टार्स ने अपनी आने वाली फिल्म के गीत 'तेरे वास्ते' पर परफॉर्मेंस दी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Deepanshu sharma

•

Updated: 22 May 2023, 6:53 PM IST

बिड़ला आॅडिटोरियम में अभिनेता विकी कौशल और अभिनेत्री सारा अली खान ने शिरकत की। दोनों फिल्म कलाकार सोमवार को अपनी फिल्म जरा हटके जरा बचके के प्रमोशन के लिए जयपुर आए थे। दोनों स्टार्स को देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में सारा की सादगी ने फैंस का दिल छू लिया। दोनों स्टार्स ने अपनी आने वाली फिल्म के गीत ‘तेरे वास्ते’ पर परफॉर्मेंस दी।

यह कार्यक्रम राजस्थान पत्रिका की ओर से आयोजित था। जहां सारा के चुलबुले अवतार ने सबको मोहित किया, वहीं विकी के कूल अंदाज और हाजिर जवाबी ने उनके फैंस को उत्साहित किया। दोनों ने रेपिड फायर प्रतियोगिता में भाग लिया। साथ ही परफॉर्मर्स ने सारा और विकी की फिल्म के एक हिस्से का अभिनय भी किया। सारा और विकी ने फैंस से उनकी फिल्म को देखने के लिए सिनीमा हाल में ज्यादा से ज्यादा शिरकत करने को कहा।

पिंकसिटी से की प्रमोशन की शुरूआत….

विकी कौशल ने बताया कि उन्होंने फिल्म के प्रमोशन की शुरूआत जयपुर से की है। उन्होंने बताया कि राजस्थान उनके लिए खास है। उन्होंने अपनी शादी भी राजस्थान से ही की है। उनकी पहली फिल्म भी राजस्थान में ही शूट की गई थी। उन्होंने बताया की राजस्थानी कल्चर और खान—पान ने उन्हें हमेशा से आकर्षित किया है।

सारा ने की आॅडियंस से बातचीत….

सारा अली खान ने स्टेज से उतरकर फैंस से बातचीत की। उनकी सादगी को देखकर फैंस उत्साहित हो गए। आॅडिटोरियम में मौजूद फैंस ने उन्हे घेर लिया। साथ ही सारा ने फैंस की ओर से दिए गए बेसन के लड्डू व खमन भी खाए और फैंस को धन्यवाद दिया।