26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
राजस्थान में पकड़ा गया सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का शूटर, ले गई पंजाब पुलिस
Play video

राजस्थान में पकड़ा गया सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का शूटर, ले गई पंजाब पुलिस

पंजाब में सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का शूटर राजस्थान में पकड़ा गया है। इस मामले में गुरुवार को पंजाब पुलिस जयपुर पहुंची और शूटर दानाराम को प्रोडक्शन वारंट पर पंजाब लेकर चली गई।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

manish chaturvedi

•

Updated: 7 Jul 2022, 7:44 PM IST

जयपुर। पंजाब में सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का शूटर राजस्थान में पकड़ा गया है। इस मामले में गुरुवार को पंजाब पुलिस जयपुर पहुंची और शूटर दानाराम को प्रोडक्शन वारंट पर पंजाब लेकर चली गई। अब पंजाब पुलिस शूटर दानाराम से सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में पूछताछ कर रहीं है। ऐसे में राजस्थान के कई और चेहरे इस हत्याकांड में बेनकाब हो सकते है। शूटर दानाराम के संबंध लॉरेंस गैंग से है। वहीं, लॉरेेंस का नेटवर्क राजस्थान में भी फैला हुआ है। हालांकि जब सिद्धू मूसेवाला की पंजाब में हत्या हुई थी। उसके बाद पंजाब पुलिस की जांच में राजस्थान की एक बोलेरो गाड़ी सामने आई थी। जिसे मूसेवाला की हत्या में काम लिया गया था। इसके बाद पंजाब पुलिस पहले भी राजस्थान में आई थी। और सीकर, चूरू, बीकानेर, गंगानगर, हनुमागढ़ सहित कई जिलों में पंजाब पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई जगह दबिश दी थी।

वायरल वीडियो में है दानाराम..

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद एक वीडियो सामने आया। जो पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में दानाराम व अन्य शूटर गनों के साथ दिख रहें है। इस वीडियो में दिखने वाले कई आरोपियों की पुलिस ने गिरफ्तारी कर ली है। लेकिन वायरल वीडियो में गन के साथ दिखने वाला दानाराम पंजाब पुलिस की गिरफ्त से दूर था। लेकिन अब दानाराम से पंजाब पुलिस मूसेवाला हत्याकांड को लेकर पूछताछ कर रही है।

पिछले दिनों जयपुर में पकड़ा गया था दानाराम..

21 जून को रात करीब दस बजे महापुरा अंडरपास रिंग रोड गश्त के दौरान भांकरोटा थाना पुलिस ने बीकानेर के तीन बदमाशों को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा था। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक पिस्टल, एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया था। जयपुर पुलिस के सिपाही कृष्ण कुमार और करण ने शूटर दानाराम को पकड़ा था।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़