
Patrika Group पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी Gulab Kothari ने जयपुर के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब Constitution Club Jaipur में फिक्की फ्लो FICCI FLO द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ‘स्त्री संवेदना, सृजन, संशोधन और स्वाभिमान’ विषय पर गहरा उद्बोधन दिया। पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी ने कहा कि स्त्री को केवल शरीर के रूप में समझना भारतीय दर्शन के मूल भाव के विपरीत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्त्री सृजन की दिव्य चेतना है और उसके बिना देश, संस्कृति और मानवता का निर्माण संभव नहीं है। कोठारी ने कहा कि समाज को स्त्री की दिव्यता और उसके वास्तविक स्वरूप को पहचानना होगा, तभी सृजन और संतुलन संभव होगा। कोठारी बुधवार को जयपुर के कान्सिट्यूशन क्लब में फिक्की फ्लो की ओर से आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में R.A.S. प्रियंका जोधावत, विधायक शकुंतला रावत, पूर्व मेयर सौम्या गुर्जर और विद्या जैन सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। देखें VIDEO