29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
रूचि देखकर तय किए जाएंगे विषय, राजस्थान विश्वविद्यालय में नई व्यवस्था
Play video

रूचि देखकर तय किए जाएंगे विषय, राजस्थान विश्वविद्यालय में नई व्यवस्था

राजस्थान विश्वविद्यालय में नए एडमिशन लेने पर विद्यार्थी को विषय चुनने के लिए गाइड किया जाएगा। इसके लिए डीएसडब्ल्यू आॅफिस के बाहर एक काउंसिलिंग टीम की व्यवस्था की जा रही है। इसमें छात्रों के एडमिशन के समय उन्हें विषयों को लेकर सही गाइडेंस मुहैया करवाई जाएगी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Deepanshu sharma

•

Updated: 29 May 2023, 6:49 PM IST

राजस्थान विश्वविद्यालय में नए एडमिशन लेने पर विद्यार्थी को विषय चुनने के लिए गाइड किया जाएगा। इसके लिए डीएसडब्ल्यू आॅफिस के बाहर एक काउंसिलिंग टीम की व्यवस्था की जा रही है। इसमें छात्रों के एडमिशन के समय उन्हें विषयों को लेकर सही गाइडेंस मुहैया करवाई जाएगी।
राजस्थान विश्वविद्यालय में डीएसडब्ल्यू डॉ नरेश मलिक ने बताया कि आने वाले यूजी और पीजी के छात्रों को सही गाइडेंस देने के लिए यह पहल की गई है। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया को जून में शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि छात्रों को उनकी रूची के अनुसार विषय चुनने चाहिए, लेकिन आंतरीक असमंजस के चलते वह गलत विषय चुन लेते हैं। ऐसे विद्यार्थियों को सही राह की तरफ गाइड करने के लिए एडमिशन के समय बच्चों की काउंसलिंग की जाएगी।
काउंटर बनाया जाएगा
डॉ नरेश मलिक ने बताया कि डीएसडब्ल्यू आॅफिस में काउंसलिंग के लिए एक काउंटर बनाया जाएगा। काउंसलिंग में बच्चों को गाइडेंस प्रदान करने के लिए विश्वविद्यालय के अलग अलग विभागों के अध्यापकों के साथ डीएसडब्ल्यू की बच्चों की टीम भी रहेगी। उन्होंने कहा कि बच्चों के एडमिशन में उनकी प्रोपर काउंसलिंग करने से एडमिशन की प्रक्रिया और स्मूथ
हो जाएगी।