27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
कॉलेज के सामने एविएशन टर्बाइन ईंधन से भरा टैंकर दुघर्टनाग्रस्त, बड़ा हादसा टला
Play video

कॉलेज के सामने एविएशन टर्बाइन ईंधन से भरा टैंकर दुघर्टनाग्रस्त, बड़ा हादसा टला

- जाम के दौरान ट्रक से हो गई थी टक्कर - डीजल समझकर ले गए स्थानीय लोग
Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

Aug 21, 2024

जयपुर/कोटपूतली. आज सुबह 7 बजे कोटपूतली के राजकीय एलबीएस कॉलेज के सामने एक बड़ा हादसा होने से बच गया। सुबह एक एविएशन टर्बाइन ईंधन (एटीएफ) से भरा टैंकर क्षतिग्रस्त हो गया। हाईवे पर जाम के दौरान टैंकर की एक ट्रक से टक्कर हो गई, जिससे टैंकर से तेल का रिसाव शुरू हो गया।
तेल रिसाव होते ही इसे डीजल समझकर स्थानीय लोग बर्तनों में भरकर ले जाने लगे जिससे मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और टैंकर को डाबला रोड पर एक खाली खेत में ले जाकर खड़ा कर दिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की दो दमकलें मौके पर पहुंची। एटीएफ अत्यन्त ज्वलनशील पदार्थ होता है जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि समय रहते टैंकर को शहर से दूर ले जाकर सुरक्षित तरीके से खाली कर दिया गया और बड़ा हादसा टल गया।