9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
भरतपुर जिले के चिकसाना थाना इलाके के गांवों में बदमाशों का आतंक
Play video

भरतपुर जिले के चिकसाना थाना इलाके के गांवों में बदमाशों का आतंक

भरतपुर जिले के चिकसाना थाना इलाके के गांवों में बदमाशों का आतंक

Google source verification

पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश की सीमा से सटे भरतपुर जिले के चिकसाना थाना इलाके के गांवों में बदमाशों का आतंक इस कदर हावी है कि बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं का शाम सात बजे बाद घरों से निकलना दूभर हो रहा है। हाल यह है आमजन का पुलिस पर से विश्वास कम हो रहा है। इन गांवों में युवाओं की टोली रात भर पहरेदारी कर रही है।
उधर, जिले के बॉर्डर से सटे गांवों में बढ़ती वारदातों के बाद पुलिस प्रशासन ने इन क्षेत्रों में अतिरिक्त गश्त बढ़ाई है। गुरुवार रात चिकसाना क्षेत्र के नगला भवरा गांव में युवक देशराज की गोली से मौत के बाद से ग्रामीण भयभीत हैं। उधर, दहशत का माहौल और बदमाशों से निपटने के लिए पुलिस अधीक्षक हैदरअली जैदी ने स्पेशल ‘टाइगर मोबाइल पार्टी’ गठित की है, जो रात्रि गश्त व्यवस्था की औचक जांच करेगी। आपात समय में संबंधित पुलिस पार्टी को मदद भी करेगी।