7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

JLN Road Accident: फिर रफ्तार का कहर.. कार सवार रईसजादे ने मारी स्कूटी सवार को टक्कर, नहीं पहुंची एंबुलेंस !

JLN Road Accident Jaipur: फिर रफ्तार का कहर.. कार सवार रईसजादे ने मारी स्कूटी सवार को टक्कर, नहीं पहुंची एंबुलेंस !या

Google source verification

जयपुर

image

arif khan

Jul 19, 2019

जयपुर .

जेएलएन मार्ग ( JLN route ) स्थित जेडीए चौराहे पर फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ( fast speed car ) ने स्कूटी सवार को चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को एसएमएस अस्पताल ( sms hospital ) में भर्ती कराया गया है।

गौरतलब है कि दो दिन पहले ही इसी जगह एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो भाइयों की मौत हो गई थी। इधर शुक्रवार सुबह हुए हादसे में फिर एम्बुलेंसकर्मियों की लापरवाही देखने को मिली।

दरअसल घटनास्थल पर मौजूद पत्रिका टीवी वीडियो एडीटर ने एंबुलेंस ( Ambulances ) को फोन किया लेकिन फोन नहीं उठाया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने निजी वाहन की मदद से घायल को अस्पताल ( hospital ) में भर्ती कराया गया।

 

जयपुर में अब तक हुए बड़े हादसे
2 जुलाई 2016
विधायक नंदकिशोर महरिया के बेटे सिद्धार्थ महरिया ने अपनी कार से एक ऑटो को उड़ा दिया था , ऑटो में सवार तीन की मौत हुई और कार ने वहां खड़ी पीसीआर को भी टक्कर मारी जिसमे दो पुलिसकर्मी घायल हुए .


11 जुलाई 2019
भरतपुर में सड़क किनारे योग कर रहे 6 लोगों को कार ने कुचला ,4 की मौत मौके पर ही मौत दो घायलों ने अस्पताल में तोड़ा दम .


17 जुलाई 2019
जयपुर के जेडीए सर्किल पर तेज रफ्तार कार ने लालबत्ती पर खड़ी गाड़ियों को टक्कर मारी , हादसे में बाइक सवार दो भाइयों की मौत हो गई


26 जून 2019
चौमूं के जैतपुरा में दुल्हे की कार अनियंत्रित होकर , एक ट्रेलर में जा घुसी , हादसे में दुल्हे अजय मीणा की मौत हो गई वहीं कार सवार चार लोग घायल हो गए .


23 जून 2019
सवाईमाधोपुर चौथ का बरवाड़ा में कैंटर पलट गया , जिसमे छह महिलाओं सहित तीन बच्चियों की मौत हो गई . ये सभी शादी समारोह में हिस्सा लेकर लौट रहे थे


22 जून 2019
हनुमानगढ़ जिले के भादरा में कार ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमे , बाइक सवार चार लोगों की मौत हुई वहीं कार चालक ने भी दम तोड़ दिया , हादसे में पांच लोगों ने दम तोड़ा


हर साल सड़क हादसों में 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत
2014 में 25628 सड़क हादसों में 10 हजार 289 लोगों ने दम तोड़ा
2015 में 24072 सड़क हादसों में 10 हजार 510 लोगों ने दम तोड़ा
2016 में 22052 सड़क हादसों में 10 हजार 465 लोग काल के ग्रास बने
2017 में 22111 सड़क हादसों में 10 हजार 44 लोगों की मौत हुई
2018 में 21743 सड़क हादसों में 10 हजार 320 लोगों की मौत हुई