5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
छोटे-बड़े दल गठबंधन कर बनाएंगे राजस्थान में बनाएंगे तीसरा मोर्चा
Play video

छोटे-बड़े दल गठबंधन कर बनाएंगे राजस्थान में बनाएंगे तीसरा मोर्चा

बेनीवाल ने कहा बसपा, सपा और तिवाड़ी की पार्टी के साथ तीसरे मोर्चे का करेंगे गठन, 29 को जयपुर में रैली
Google source verification

जयपुर
खींसवर से निर्देलीय विधायक हनुमान बेनीवाल की 29 अक्टूबर को प्रस्तावित रैली को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं, बेनीवाल समर्थक कई जिलों का दौरा लोगों को रैली में आने के लिए निमंत्रण दे रहे हैं। रैली में बेनीवाल अपनी नई राजनीतिक पार्टी की भी घोषणा करेंगे। बेनीवाल का दावा है कि वे रैली में 15 लाख लोगों की भीड़ जुटाएंगे। वहीं दूसरी ओर विधायक हनुमान बेनीवाल का कहना है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस की हालत खराब है। हम राजस्थान की जनता को तीसरा विकल्प देने जा रहे हैं। बसपा, सपा, घनश्याम तिवाड़ी की पार्टी सहित अन्य छोटे-बड़े दलों को मिलाकर संयुक्त मोर्चे का गठन करेंगे। जनता के सामने तीसरा विकल्प होगा तो हमें बहुमत मिलेगा। फिर भी अगर ऐसी स्थिति आई कि भाजपा-कांग्रेस को तीसरे मोर्चे की जरूरत हुई तो हम विधानसभा भंग कराकर फिर से चुनाव कराने के लिए तैयार होंगे लेकिन इन दोनों दलों को समर्थन नहीं देंगे।