3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Aaj Ka Rashifal : शुक्रवार को इन राशि वालों का गलत निर्णय बदल सकता है जीवन, देखें आज का राशिफल

Friday Horoscope : शुक्रवार के दिन मिथुन राशि वाले संतान के विवाह मामलो में जल्दबाजी न करें। कर्क राशि वालों का जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है, और मकर राशि वालों के रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका शुक्रवार का दिन आपकी राशि के हिसाब से कैसा रहने वाला है...तो पत्रिका.कॉम के इस लेख में...जानें अपनी राशि के हिसाब से आपका आज का राशिफल

Google source verification

जयपुर

image

Divita Singh

Apr 07, 2023

Friday Horoscope : शुक्रवार के दिन मिथुन राशि वाले संतान के विवाह मामलो में जल्दबाजी न करें। कर्क राशि वालों का जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है, और मकर राशि वालों के रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका शुक्रवार का दिन आपकी राशि के हिसाब से कैसा रहने वाला है…तो पत्रिका.कॉम के इस लेख में…जानें अपनी राशि के हिसाब से आपका आज का राशिफल

मेष – अपनी संगत बदलें, आपका संसार बदल जाएगा। अपने आपको सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान व अस्वस्थता रहेगी। व्यवसायिक नई योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ होगा।

वृषभ – दिन की शुरुआत में रुक-रूककर कार्य होंगे। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

मिथुन – संतान के विवाह मामलो में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यकर्म की रुपरेखा बनेगी।

कर्क- जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनीतिक मामलो में आपका विरोध होगा। विवाद न करें।

सिंह – संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है, पर उनकी जिद जायज हो। आपकी निर्णय शक्ति बहुत कमजोर है। इसीलिए आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।


कन्या – दूसरों की मजबूरी को समझें, और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।

तुला – कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे।

वृश्चक – व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे, जो आपके बने बनाये कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझबूझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम प्रसंग सफल होंगे।

धनु – परिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन न बोलें।

मक़र – आप जो सोचते हैं, वह करते नहीं। पहले अपने आपको व्यवस्थित करें। छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते।रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं।

कुम्भ – अपनी चिंता के कारण आप दूसरो पर अपना क्रोध क्यों निकालते हैं। शांत रहें। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है। अध्ययन में अवरोध आ सकता है।

मीन – दिन अनुभव पूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद सम्भव है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। नए मित्र बनेंगे। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।