दिवाली में अब चंद दिन शेष बचे हैं। ऐसे में शहर के बाजार सजने लगे हैं। जगह-जगह प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं। बाजारों में चमकीली पन्नियां लगाई जा रही हैं। साथ ही विद्युतीकृत रोशनी से इमारतों व बाजारों को सजाया जा रहा है। त्रिपोलिया बाजार को ब्लबों की झालर से पाट दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस बार दीपोत्सव पर त्रिपोलिया की अलग की दमक नजर आएगी।