भारत और अमरीका के बीच लंबे समय से चले आ रहे टैरिफ विवाद पर अमरीकी सरकार(US Tarrif On India) ने अब अंतिम फैसला सुना दिया है। अमेरिकी प्रशासन की ओर से नोटिफिकेशन जारी होने के बाद यह साफ हो गया है कि अब दोनों देशों के बीच टैरिफ को लेकर समझौते की कोई संभावना नहीं बची है। इस फैसले के अनुसार 27 अगस्त से भारतीय(Indian Market) उत्पादों के निर्यात पर सीधे 50 प्रतिशत टैरिफ लागू हो जाएगा। इसका सबसे बड़ा असर राजस्थान(Rajasthan Export) पर पड़ेगा, क्योंकि यहां का करीब 17 से 18 हजार करोड़ रुपये का निर्यात और उससे जुड़े करीब 7 लाख लोगों की आजीविका दांव पर लग गई है।