31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
एडवेंचर पार्क में झूला टूट कर गिरने से 2 लोगों की मौत
Play video

एडवेंचर पार्क में झूला टूट कर गिरने से 2 लोगों की मौत

अहमदाबाद में कांकरिया बालवाटिका स्थित एडवेंचर पार्क में रविवार शाम एक राइड (झूला) के टूट कर गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 अन्य जख्मी हो गए। मृतकों में एक महिला और एक युवक शामिल है। कांकरिया के बाल वाटिका में एडवेंचर पार्क है, जिसमें करीब 4 साल से यह डिस्कवरी नाम की राइड चलाई जाती है। रविवार को अवकाश होने एवं इन दिनों जया पार्वती का व्रतोत्सव चलने के कारण भी सैकड़ों लोग अपने बच्चों के साथ कांकरिया घूमने पहुंचे। ऐसे में बड़ी संख्या में राइड का भी लुफ्त उठाने के लिए लोग पहुंचे थे। डिस्कवरी नाम की इस राइड में 32 सीटें होती हैं, जिसमें से 31 सीटों पर लोग सवार थे। राइड के शुरू होने के कुछ देर बाद ही ऊपर पहुंचने पर राइड्स का पाइप अचानक टूट गया। इसके चलते करीब 30 फीट की ऊंचाई से राइड के गिरने से उसमें सवार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। उनको आपातकालीन चिकित्सा सेवा के जरिए एलजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक महिला एवं एक युवक ने दम तोड़ दिया। महिला का नाम मनाली रजवाड़ी बताया जा रहा है, जबकि युवक का नाम मोहम्मद जाहिद मोमिन बताया गया है। जबकि 25 के करीब लोग उपचाराधीन हैं जिसमें से 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद से ही इस पार्क में सभी पांच राइड्स को बंद कर दिया गया। इसके अलावा कांकरिया के आसपास स्थित अन्य राइड्स के संचालकों ने भी अपनी राइड्स को बंद कर दिया है।p
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Neha Nirala

•

Updated: 15 Jul 2019, 2:48 PM IST

अहमदाबाद में कांकरिया बालवाटिका स्थित एडवेंचर पार्क में रविवार शाम एक राइड (झूला) के टूट कर गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 अन्य जख्मी हो गए। मृतकों में एक महिला और एक युवक शामिल है। कांकरिया के बाल वाटिका में एडवेंचर पार्क है, जिसमें करीब 4 साल से यह डिस्कवरी नाम की राइड चलाई जाती है। रविवार को अवकाश होने एवं इन दिनों जया पार्वती का व्रतोत्सव चलने के कारण भी सैकड़ों लोग अपने बच्चों के साथ कांकरिया घूमने पहुंचे। ऐसे में बड़ी संख्या में राइड का भी लुफ्त उठाने के लिए लोग पहुंचे थे। डिस्कवरी नाम की इस राइड में 32 सीटें होती हैं, जिसमें से 31 सीटों पर लोग सवार थे। राइड के शुरू होने के कुछ देर बाद ही ऊपर पहुंचने पर राइड्स का पाइप अचानक टूट गया। इसके चलते करीब 30 फीट की ऊंचाई से राइड के गिरने से उसमें सवार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। उनको आपातकालीन चिकित्सा सेवा के जरिए एलजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक महिला एवं एक युवक ने दम तोड़ दिया। महिला का नाम मनाली रजवाड़ी बताया जा रहा है, जबकि युवक का नाम मोहम्मद जाहिद मोमिन बताया गया है। जबकि 25 के करीब लोग उपचाराधीन हैं जिसमें से 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद से ही इस पार्क में सभी पांच राइड्स को बंद कर दिया गया। इसके अलावा कांकरिया के आसपास स्थित अन्य राइड्स के संचालकों ने भी अपनी राइड्स को बंद कर दिया है।