1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
नागौर में निकली अनूठी बारात, 51 ट्रेक्टरों पर आए बाराती
Play video

नागौर में निकली अनूठी बारात, 51 ट्रेक्टरों पर आए बाराती

नागौर में निकली अनूठी बारात, 51 ट्रेक्टरों पर आए बाराती
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Mamta Berwa

•

Updated: 17 May 2019, 11:03 AM IST

बदलते परिवेश में आपने लग्जरी गाड़ियों में दूल्हों की बारात निकलते तो बहुत देखी होगी, लेकिन सभी बाराती ट्रेक्टरों पर सवार होकर जाए। ऐसा नजारा वर्षों पहले ही देखने का मिलता था। वर्तमान में यदि बारात ट्रेक्टरों पर जाएं और वो भी एक बारात में 51 ट्रेक्टर तो नजारा आकर्षण का केन्द्र बन जाता है। नागौर में ईनाणा गांव में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां 51 ट्रेक्टरों से बारात गई। जिले के ईनाणा गांव से रामदेव ईनाणियां के दोनों पुत्रों की शादियों में 51 ट्रेक्टरों से बारात नागौर के निकट अठियासन लेकर गए। ऐसी बारात देखने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। वहीं दूल्हों के पिता रामदेव ईनाणियां ने बताया कि हम किसान परिवार से हैं और हमारा सबसे प्रिय साधन ट्रेक्टर है। इस बारात में बारातियों का भी भारी उत्साह देखने को मिला। वहीं हाइवे से गुजरने वाले राहगीरों के लिए भी बारात आकर्षण का केंद्र बनी रही।