राजस्थान में आज सोमवार 25 अगस्त को मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने राजस्थान के 13 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी(IMD Alert) के अनुसार जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, जैसलमेर, बाडमेर, पाली, सिरोही, नागौर, अजमेर जिले में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन (Heavy Rain)के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली के गिरने की भी आशंका है।