17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
Video: गर्मियों में जयपुरवालों की नहीं बुझेगी प्यास! बीसलपुर डेम अभी भी इतना रीता
Play video

Video: गर्मियों में जयपुरवालों की नहीं बुझेगी प्यास! बीसलपुर डेम अभी भी इतना रीता

बांध की कुल जलभराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है और आज सुबह तक डेम के गेज को देखते हुए डेम अब भी 2.06 मीटर खाली है।

Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Aug 23, 2024

जयपुर। गुलाबीनगर की लाइफ लाइन बीसलपुर डेम का पेट अब भी खाली है। पिछले दिनों तक प्रदेश में जमकर सक्रिय रहे बारिश के दौर में डेम में पानी की आवक की रफ्तार बढ़ी लेकिन बारिश तंत्र सुस्त होते ही डेम में पानी की आवक भी अब कछुआ चाल से हो रही है। हालांकि मौसम केंद्र ने आगामी सप्ताहभर प्रदेशभर में मानसून फिर से सक्रिय होने और मूसलाधार बारिश होने के संकेत दिए हैं।

बीसलपुर डेम में पिछले 24 घंटे में जलस्तर महज 5 सेंटीमीटर बढ़कर 313.44 आरएल मीटर रिकॉर्ड किया गया है। त्रिवेणी में भी पानी का बहाव ढाई मीटर से कम रहने पर डेम तक पहुंच रहे पानी की मात्रा और रफ्तार दोनों ही धीमी पड़ गई है। पिछले पखवाड़े तक बांध में रोजाना करीब 20 सेंटीमीटर या उससे अधिक तक जलस्तर में बढ़ोतरी हु,ई लेकिन मौसम का मिजाज बदलते ही अब पानी की आवक भी धीमी हो चली है। बांध की कुल जलभराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है और आज सुबह तक डेम के गेज को देखते हुए डेम अब भी 2.06 मीटर खाली है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़