
जयपुर। राजस्थान में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। राजस्थान के भरतपुर में लगातार हो रही बारिश से हालात खराब हो चुके हैं। बांध बारैठा के 4 गेट को अब 8-8 फीट खोल दिया गया है। पानी की आवक ज्यादा हो रही है। भरतपुर शहर में पहली बार सुजानगंगा नहर लबालब होने से पानी ओवरफ्लो होकर घाट किनारे स्थित मंदिरों में घुस गया है, इससे आसपास के मकानों के गिरने की आशंका को लेकर जिला कलक्टर ने अलर्ट जारी कर दिया। निजी व सरकारी स्कूलों के अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टी कर दी गई है।
यह भी पढ़े –