10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Video : जयपुर में उमड़ा आस्था का सैलाब, गोविंददेवजी मंदिर से निकली ऐतिहासिक कलश यात्रा

जयपुर। गोविंद देव जी मंदिर से बाबा बालकनाथ के सानिध्य में निकली भव्य कलश यात्रा ने शहर को भक्तिमय बना दिया। हजारों महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में कलश धारण कर सहभागिता की।

Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Feb 10, 2026

जयपुर। आस्था, परंपरा और एकता का अद्भुत संगम आज सुबह देखने को मिला, जब जयपुर के आराध्यदेव गोविंद देव जी मंदिर से बाबा बालकनाथ के सानिध्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति की जीवंत अभिव्यक्ति बनकर सामने आई।

हजारों महिलाओं ने पीले और लाल परिधानों में सुसज्जित होकर सिर पर कलश धारण किए और मंगल गीतों के साथ श्रद्धा से परिपूर्ण कदम बढ़ाए। मार्ग में भक्तों पर पुष्पवर्षा की गई, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा।

यात्रा बाबा बालकनाथ आश्रम की ओर से आयोजित 108 कुंडिया महामृत्युंजय महायज्ञ का महत्वपूर्ण अंग है, जिसका उद्देश्य समाज में शांति, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। आयोजकों के अनुसार, इस महायज्ञ के माध्यम से लोककल्याण, पर्यावरण संरक्षण और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देने का संदेश दिया जा रहा है। कलश यात्रा में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि धार्मिक परंपराएं आज भी समाज को एक सूत्र में बांधने की शक्ति रखती हैं।