6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
शहर में चर्चा का विषय बना फकीर बाबा का बकरा, सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल
Play video

शहर में चर्चा का विषय बना फकीर बाबा का बकरा, सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
Google source verification

जयपुर. शहर भर में यह बकरा चर्चा का विषय बना हुआ है। आमतौर पर इस तरह के बकरे बकरीद के दिनों में देखने को मिलते हैं। इस बकरे की गर्दन पर कुर्बानी का निशान है और बकरे की पीठ के दोनों ओर अल्लाह लिखा हुआ है। जिस किसी को भी इस खास बकरे के बारे जानकारी हुई वो इसको देखने के लिए पहुंच गया।

 

यह बकरा जयपुर के पटेल नगर निवासी फकीर बाबा के पास है। गर्दन पर बने निशान और पीठ पर लिखा अल्लाह शब्द ही इस बकरे को अन्य से अलग करता है। देखभाल करने वाले फकीर बाबा की मानें तो अभी कुछ दिन पहले इन निशानों को देखा और जानकारों से जब पता किया तो इनका महत्व पता चला। अब यह बकरा परिवार के लिए बेहद खास हो गया है। फकीर बाबा के बेटे इमरान ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले जब बकरे को घर से बाहर निकाला तो महिलाओं ने बताया कि इसकी पीठ पर अल्लाह लिखा हुआ है। मस्जिद के ईमाम ने भी इसकी पुष्टि करने के बाद परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।