जयपुर
बहन के स्नेह का प्रतीक पर्व भाई दूज का पर्व आज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अल सुबह से ही भाई दूज का उत्साह नजर आने लगा। बहनों ने रोली और अक्षत से अपने भाई का तिलक कर उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। वहीं भाईयों ने भी उनकी रक्षा का संकल्प लिया। बहिनों ने भाइयों को तरह-तरह के पकवान और मन पसंद मिठाइयां खिलाई। बदले में भाईयों ने बहनों को मन पसंद उपहार प्रदान किए। आपको बता दे कि जनमानस में ये है मान्यता: है कि सूर्य पुत्र यम ने इस दिन अपनी बहन यमुना के घर जाकर भोजन कर उपहार भेंट किया था। इसके बदले यमुना ने अपने भाई यम का तिलक किया था। तभी से यह त्योहार यम द्वितीया और भाई दूज के रूप में मनाया जाता है।