6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
बांध में कम हुआ पानी, शहर में होगी पेयजल कटौती
Play video

बांध में कम हुआ पानी, शहर में होगी पेयजल कटौती

जयपुर शहर की लाइफलाइन माने जाने वाले बीसलपुर बांध के कैचमेंट एरिया में बारिश के पानी की आवक कम होने से बुधवार से पेयजल आपूर्ति में कटौती की जाएगी। नौ साल में पहली बार पानी की कटौती होगी। बीसलपुर बांध से शहरवासियों को अब तक जहां रोजाना एक से डेढ घंटे तक पानी की आपूर्ति की जा रही थी। कटौती के बाद अब शहर में एक से डेढ घंटे के स्थान पर अब अलग—अलग स्थानों पर पौने घंटे से लेकर सवा घंटे तक पेयजल आपूर्ति की जाएगी। यानि घरों में अब 15 से 20 मिनट तक पानी कम आएगा। पेयजल आपूर्ति की बात करें तो आप के घर में रोज जो पानी आता था, कटौती के बाद अब 18 से 20 फीसदी तक कम पानी आएगा। यानि शहर में रोज 9 करोड़ यानि की 90 एमएलडी पानी की कम आपूर्ति होगी।
Google source verification

.