24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
Weather Update Today: मौसम विभाग का पूर्वानुमान, 27 से 9 अप्रेल तक ऐसा रहेगा मौसम
Play video

Weather Update Today: मौसम विभाग का पूर्वानुमान, 27 से 9 अप्रेल तक ऐसा रहेगा मौसम

Weather Update Today: मौसम विभाग का पूर्वानुमान, 27 से 9 अप्रेल तक ऐसा रहेगा मौसम
Google source verification

Weather Update Today: 27 मार्च से 9 अप्रैल तक राजस्थान में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है। वारिश होगी या नहीं, गर्मी तेज होगी या तापमान घटेंगे, ओलावृष्टि और आंधी को लेकर क्या मौसम विभाग का क्या पूर्वानुमान है। किसानों के लिए आने 15 दिन कैसे रहने वाले हैं..इन तमाम सवालो के जवाब चाहिए तो आपको ये वीडियो देखना चाहिए। मौसम मौसम विभाग ने 28 से 30 मार्च के बीच राजस्थान में तेज अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 28 से 30 मार्च के दौरान राज्य के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ तेज आंधी-बारिश होने की संभावना है। 28 मार्च को जोधपुर, बीकानेर संभाग में बारिश का फोरकास्ट दिया है। पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर 29 और 30 मार्च को रहेगा। 29 और 30 मार्च को जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन के साथ 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी और कुछ स्थानों पर बरसात होगी। मौसम विभाग ने इस दौरान सामान्य से भी अधिक बारिश होने की संभावना जताई है। 27 मार्च से 9 अप्रेल के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना जताई है। राज्य में 20 से 23 मार्च के दौरान कहीं बरसात तो कहीं ओलावृष्टि और आंधी भी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान राज्य में पिछले सप्ताह के दौरान दीर्घावधि वर्षा औसत से 585 प्रतिशत अधिक दर्ज की गई है।