22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Weather Update Today: राजस्थान में फिर बारिश का अलर्ट, हीटवेव से 7 दिन राहत IMD alert

Weather Update Today: राजस्थान में फिर बारिश का अलर्ट, हीटवेव से 7 दिन राहत IMD alert

Google source verification

Weather Update Today मौसम विभाग ने नए पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से 25-26 मार्च को Rajasthan राजस्थान के विभिन्न इलाकों में फिर बारिश की संभावना जताई है। 26 मार्च को पूर्वी राजस्थान में मेघगर्जन के साथ कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी की संभावना है। ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है। 22 मार्च को जैसलमेर क्षेत्र और आसपास हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने जैसलमेर के साथ जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर जिलों और आसपास हल्की वर्षा का अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक सप्ताह राज्य में हीटवेव नहीं चलेगी। प्रदेश में बाड़मेर का अधिकतम तापमान 35.2, चित्तौड़गढ़ 34.8, जोधपुर शहर 34.4, कोटा 34.0, जालोर 33.5, इसके साथ ही नागौर 32.9, डबोक 32.8, दौसा, प्रतापगढ़ और पाली का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस, चूरू और अंता-बारां 32.5, अजमेर का 32.4, जैसलमेर 32.2, वनस्थली 32.1, पिलानी 32.0 दर्ज किया गया। इसी तरह बात करें न्यूनतम तापमान की तो बाड़मेर और फलौदी का न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। लूणकरनसर 19.9, बीकानेर और जोधपुर शहर का न्यूनतम तापमान 19.8 रहा। जयपुर का न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करीब 11 स्थानों का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़