19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Weather Update:राजस्थान में 18 से मौसम का बदलेगा मिजाज, ओलों और बारिश का Alert

Weather Update:राजस्थान में 18 से मौसम का बदलेगा मिजाज, ओलों और बारिश का Alert

Google source verification

Weather Update:राजस्थान में ओलावृष्टि, बारिश और तेज आंधी का मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 18 मार्च से 26 मार्च के बीच दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहे हैं इन्हीं के असर से मौसम में ये बदलाव दिखाई देगा। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 18 मार्च को जोधपुर और बीकानेर संभाग में तेज हवा और हल्की बारिश होगी। 19, 20 मार्च को जयपुर,जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर के कुछ भागों में मेघगर्जन, तेज हवा और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। ओलावृष्टि भी हो सकती है। 25-26 मार्च को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिया होगा जिसके असर से राज्य में फिर मौसम बदलेगा। मौसम विभाग ने किसानों को फसल सुरक्षा की सलाह दी है।