अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) से 50 दिन पहले 2 मई को जयपुर के भवानी निकेतन मैदान में 20 हजार लोग एक साथ योग करेंगे। इस आयोजन में केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल समेत कई केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक शामिल होंगे। यह जानकारी केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री महेंद्र भाई मुंजपारा ने बुधवार को जयपुर में आयोजित एक प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से 100 दिन पहले ही कार्यक्रमों की शुरुआत कर दी है।