27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
रायसिंहनगर में फूटा जनाक्रोश…बॉर्डर की ओर दौड़े युवा, पुलिस ने पीछा कर रोका
Play video

रायसिंहनगर में फूटा जनाक्रोश…बॉर्डर की ओर दौड़े युवा, पुलिस ने पीछा कर रोका

https://www.patrika.com/jaipur-news रायसिंहनगर में फूटा जनाक्रोश...बॉर्डर की ओर दौड़े युवा, पुलिस ने पीछा कर रोका
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Vinod Kumar Sharma

•

Updated: 17 Feb 2019, 12:25 PM IST

श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर में आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित कैंडल मार्च के बाद उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 50 लोग भारत पाक सीमा की तरफ बढ़ गए। इसकी जानकारी पुलिस को मिलते ही करीब 3 किलोमीटर दूर तक पीछा कर पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा की तरफ बढ़ रहे लोगों को रोका.. जानकारी अनुसार शनिवार देर शाम कस्बे में जगह जगह कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा रही थी…इसी दौरान रायसिंहनगर संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेश सिकरवार के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाल रहा एक जत्था रायसिंहनगर से भारत पाक सीमा की तरफ जाने वाले रास्ते पर अंतर्राष्ट्रीय सीमा की तरफ बढ़ गया। यह जत्था करीब 3 किलोमीटर दूर तक पहुंच गया इसी दौरान इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी गई। कुछ ही देर बाद मामले को लेकर अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों ने आनन-फानन में पुलिस दल को मौके पर रवाना किया तथा डेरा सच्चा सौदा के पास जाकर अंतर्राष्ट्रीय सीमा की तरफ बढ़ रहे लोगों को रोका.. लोगों के अंतर्राष्ट्रीय सीमा की तरफ बढ़ने से सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गईं..मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में अंतर्राष्ट्रीय सीमा की तरफ बढ़ रहे लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा केंद्र सरकार से तुरंत आतंकी हमले का बदला लेने की मांग की।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़