2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर

अचानक बिजली की तार टूटी, मोटरसाइकिल जली.. मची अफरा-तफरी

जैसलमेर. शहर के यूनियन चौराहा क्षेत्र में गुरुवार शाम बिजली के तार टूटकर नीचे गिरने से अफरा-तफरी मच गई। तारों से चिंगारियां निकलती रही। जिससे आस-पास आवाजाही करने वालों में दहशद फैल गई।

Google source verification

जैसलमेर. शहर के यूनियन चौराहा क्षेत्र में गुरुवार शाम बिजली के तार टूटकर नीचे गिरने से अफरा-तफरी मच गई। तारों से चिंगारियां निकलती रही। जिससे आस-पास आवाजाही करने वालों में दहशद फैल गई। प्रत्यक्षदर्शी हाकमदान झीबा ने बताया कि गुरुवार शाम को अचानक हुए हादसे में एक मोटरसाइकिल आग की चपेट में आ गई। इस दौरान तार से चिंगारियां निकलती रही, जिस पर विद्युत आपूर्ति को बंद करवाया गया। स्थानीय लोगों ने बाल्टी व अन्य साधनों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग बुझा ली गई। हादसे में एक मोटरसाकिल जलकर राख हो गई, वहीं एक व्यक्ति को भी करंट आने की जानकारी सामने आई है। गनीमत रही कि इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी कोई जन हानि नहीं हुई। क्षेत्रवासियों ने बताया कि लंबे समय से यहां विद्युत पोल जर्जर हालत में , वहीं विद्युत लाइनों को दुरुस्त नहीं करवाया गया है। ऐसे में तेज आंधी या बारिश के मौसम में हादसा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।