7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर
Video: 45.1 डिग्री पर तपा जैसलमेर, प्रदेश में सबसे गर्म रहा शहर
Play video

Video: 45.1 डिग्री पर तपा जैसलमेर, प्रदेश में सबसे गर्म रहा शहर

स्वर्णनगरी में गुरुवार को गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिनभर चलने वाली तपती हवाओं और तेज धूप के बीच अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा।

Google source verification


स्वर्णनगरी में गुरुवार को गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिनभर चलने वाली तपती हवाओं और तेज धूप के बीच अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। भीषण गर्मी और लू के कारण जनजीवन प्रभावित नजर आया। दोपहर के समय शहर की सडक़ें सूनी दिखाई दीं और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। सुबह से ही सूरज के तीखे तेवर देखने को मिले। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। दोपहर के समय लू के थपेड़ों ने हालात और अधिक कठिन बना दिए। बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में कम चहल-पहल रही। कई स्थानों पर लोग छांव और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए।