24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर
Video: स्वर्णनगरी में बादल छाए, उमस बरकरार… बारिश का इंतजार बना रहा
Play video

Video: स्वर्णनगरी में बादल छाए, उमस बरकरार… बारिश का इंतजार बना रहा

स्वर्णनगरी में मंगलवार को जिले भर में बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी।
Google source verification

स्वर्णनगरी में मंगलवार को जिले भर में बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, जिससे लोगों को लगा कि अब बारिश हो सकती है, लेकिन दिनभर इंतजार करने के बाद भी मौसम ने निराश ही किया। तेज धूप और बादलों के बीच उमस ने लोगों को खासा परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री और न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि तापमान में मामूली गिरावट जरूर देखी गई, लेकिन उमस के कारण गर्मी का असर कम नहीं हुआ। दोपहर के समय तेज धूप निकली, जिससे वातावरण और भी अधिक तप गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी मौसम का यही हाल रहा। पिछले दिनों चले बारिश के दौर के बाद मौसम ने फिर से करवट ली है। दिन भर आसमान में बादलों की आवाजाही से शाम तक बारिश होने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बारिश का इंतजार केवल इंतजार ही बना रहा।