19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर

Video: पत्रिका की पहल बनी जन-आंदोलन, सडक़ों पर सुरक्षा का मुखर हुआ संदेश

राजस्थान पत्रिका के संस्थापक कर्पूरचन्द्र कुलिश की जन्मशती के उपलक्ष्य में चैत्र नवरात्र के पहले दिन जैसलमेर में सडक़ सुरक्षा को लेकर विशेष जन-जागरुकता अभियान आयोजित हुआ।

Google source verification

राजस्थान पत्रिका के संस्थापक कर्पूरचन्द्र कुलिश की जन्मशती के उपलक्ष्य में चैत्र नवरात्र के पहले दिन जैसलमेर में सडक़ सुरक्षा को लेकर विशेष जन-जागरुकता अभियान आयोजित हुआ। इसकी शुरुआत वाहन रैली से हुई, जिसने शहर भर में सुरक्षा संदेश पहुंचाया। इसी क्रम में शहर के प्रमुख चौराहों व मार्गोँ पर ‘संकल्प दीवार’ बनाकर नागरिकों को नियम पालन का संकल्प दिलाया गया। अभियान में सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों और आमजन की भी भागीदारी रही।
नवरात्र के अवसर पर गुरुवार को स्वर्णनगरी में आस्था और जागरूकता का संगम तब देखने को मिला, जब शहर की सडक़ों पर वाहन रैली के रूप में सडक़ सुरक्षा का सशक्त संदेश गूंज उठा। राजस्थान पत्रिका की पहल पर संस्थापक कर्पूरचन्द्र कुलिश की जन्मशती के उपलक्ष्य में शुरू हुआ नौ दिन-नौ संकल्प अभियान जनजागरण की नई मिसाल बनता नजर आया। जिला परिवहन विभाग कार्यालय से गुरुवार को निकली वाहन रैली शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से होकर गुजरी। रैली के माध्यम से सडक़ सुरक्षा के नियमों को अपनाने का संदेश दिया। जगह-जगह लोगों ने रैली का स्वागत किया और इस पहल को सराहा। रैली के दौरान वाहनों पर लिखे संदेश और प्रतिभागियों के नारों ने वातावरण को जागरुकता से भर दिया।