28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर
Watch Video: जैसलमेर में कांग्रेस का विरोध, पीएम का पुतला फूंका
Play video

Watch Video: जैसलमेर में कांग्रेस का विरोध, पीएम का पुतला फूंका

अमेरिका की ओर से भारतीय प्रवासियों के साथ किए गए व्यवहार के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया।
Google source verification

अमेरिका की ओर से भारतीय प्रवासियों के साथ किए गए व्यवहार के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हनुमान चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और उक्त कार्रवाई की निंदा की। कांग्रेस नेताओं ने इसे भारत की कमजोर विदेश नीति करार देते हुए मोदी सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर ने कहा कि अमेरिका ने भारतीय नागरिकों के साथ जो अमानवीय व्यवहार किया, वह अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन है। हाथों में हथकड़ियां, पैरों में बेड़ियां डालकर महिलाओं और बच्चों सहित भारतीय प्रवासियों को जिस तरह निकाला गया, वह बर्बरता की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप को भारतीयों से माफी मांगनी होगी और मोदी सरकार को इस मुद्दे पर अमेरिका से जवाब मांगना चाहिए।