23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर
Watch Video: स्वर्णनगरी में शिवमय हुआ कण-कण
Play video

Watch Video: स्वर्णनगरी में शिवमय हुआ कण-कण

मरुप्रदेश में बुधवार को भक्ति की गंगा प्रवाहित हुई। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर समूची स्वर्णनगरी शिवमय हो उठी।
Google source verification

मरुप्रदेश में बुधवार को भक्ति की गंगा प्रवाहित हुई। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर समूची स्वर्णनगरी शिवमय हो उठी। अलसुबह से ही मंदिरों में ओंकार की ध्वनि गूंज उठी, हर दिशा में ‘बम बम भोले’ और ‘हर हर महादेव’ के जयकारे गूंजने लगे। श्रद्धा और आस्था की इस अलौकिक बयार में हर मन शिवमय हो गया। स्वर्णनगरी के मुक्तेश्वर महादेव, वरुणेश्वर महादेव, रत्नेश्वर महादेव, चंद्रमौली महादेव सहित कई प्राचीन शिवालयों में दिनभर भक्तों की चहल-पहल रही। शिवलिंग पर जल, दूध, बिल्व पत्र और पुष्प अर्पित कर श्रद्धालुओं ने महादेव की कृपा प्राप्ति की कामना की। सोनार दुर्ग स्थित रत्नेश्वर महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।