16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर
Watch Video: राज्यपाल आज जैसलमेर के दौरे पर, सीमा क्षेत्र जाएंगे
Play video

Watch Video: राज्यपाल आज जैसलमेर के दौरे पर, सीमा क्षेत्र जाएंगे

प्रदेश के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े दो दिवसीय जैसलमेर प्रवास पर शुक्रवार को पहुंच रहे हैं।

Google source verification

प्रदेश के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े दो दिवसीय जैसलमेर प्रवास पर शुक्रवार को पहुंच रहे हैं। उनकी प्रस्तावित यात्रा को लेकर जैसलमेर में आधिकारिक स्तर पर तैयारियां की गई। बागड़े के सोनार दुर्ग का भ्रमण करने आने की संभावना के चलते गुरुवार दिन में प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने दुर्ग में राज्यपाल के वाहन के प्रवेश और अन्य व्यवस्थाओं को देखा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्यपाल शुक्रवार प्रात: 8.30 बजे राज्य विमान से जैसलमेर के लिए प्रस्थान करेंगे और करीब 9 बजे जैसलमेर सिविल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे एयरपोर्ट से सीधे सीमावर्ती तनोट माता मंदिर जाएंगे और मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। बागड़े के सीमा सुरक्षा बल की सीमा चौकी के भ्रमण का भी कार्यक्रम बताया जा रहा है। इस दौरान वे जवानों से मुलाकात करेंगे।